फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में लिए आठ दवाइयों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश के चार जिलों कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति व चंबा के पांगी के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आठ दवाइयों के सैंपल लिए गए। अस्पताल के सरकारी स्टोर में दवा की गुणवत्ता में शक होने के चलते यह सैंपल लिए गए हैं। सैंपल लेने के बाद इन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब में भेजा गया, जहां पर इनकी जांच होगी।
विज्ञापन

अस्पताल के सरकारी स्टोर में जिन दवाइयों के सैंपल लिए गए, उनमें डायरिया से लेकर सर्दी खांसी और दर्द निवारक दवाइयां शामिल हैं। सरकारी अस्पताल में ड्रग विंग की ओर से दवाइयों के सैंपल भरने से हड़कंप मच गया है। हालांकि कुछ समय पूर्व भी ड्रग विंग ने अस्पताल के सरकारी स्टोर से दस दवाइयों के नमूने लिए थे। उन्हें लैब में जांचने के लिए भेजा गया था। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट सही पाई गई। कोई भी सैंपल खराब नहीं पाया गया। ड्रग विंग ने बरसात को देखते हुए अस्पताल में लोगों को दी जाने वाली दवाइयों को लेकर सैंपल लिए हैं। त्रिलोक चंद ठाकुर, घांथू राम, मोहर सिंह शर्मा और रणवीर ठाकुर ने अस्पताल में दी जाने वाली दवाइयों की समय-समय पर जांच होना जरूरी है। लोगों को कई दवाइयां ऐसी दी जाती हैं, जिनका असर नहीं होता है। उधर, कुल्लू के दवा निरीक्षक दिनेश कुमार गौतम ने कहा कि अस्पताल के सरकारी स्टोर से दवाइयों के आठ सैंपल लिए गए हैं। इसमें डायरिया, खांसी समेत दर्द निवारक दवाइयां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सैंपल को जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें