फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में वायरल की चपेट में आए मासूम

विज्ञापन
doctor shimla - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में बदलते मौसम से बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक सप्ताह से सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित 40 फीसदी अधिक बच्चे स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंच रहे हैं। घाटी में तापमान में आई एकाएक गिरावट से फैले वायरल से अस्पताल में सुबह से शाम तक उपचार के लिए बच्चों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वायरल से जिला अस्पताल कुल्लू के साथ निजी अस्पतालों में भी सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ितों बच्चों की संख्या एकाएक बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोजाना 100 से अधिक बच्चों को उपचार के लिए लाया जा रहा है। ओपीडी के बाहर बच्चों के उपचार के लिए अभिभावकों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। अप्रैल माह से लगातार बिगड़ रहे मौसम के मिजाज के चलते तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव से बच्चों को जुकाम, बुखार व खांसी ने जकड़ दिया है।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अपने बच्चों को उपचार के लिए पहुंची कांता देवी, निर्मला, संगीता, उमा देवी, चंपा ठाकुर, शांति देवी, राधा देवी, बालक राम, केवल राम, ओमप्रकाश, चमन लाल, रमेश चंद, ध्यान सिंह तथा टेक सिंह ने कहा कि उनके बच्चे तीन चार दिनों से जुकाम और खांसी से पीड़ित है। कई घरेलू नुसखे अपनाए लेकिन राहत नहीं मिली है। ऐसे में अब वह अपने बच्चों को कुल्लू अस्पताल दिखाने को लाए हैं। मौसम के चलते उनके बच्चे वायरल की जद में आ गए हैं। वहीं इस संबंध में पिंकी, नरोत्तम, विमला तथा तेजी देवी ने कहा कि उनके बच्चों को पांच दिन से बुखार है। इसके साथ गला खराब और छाती जाम हो गई है। वहीं इस संबंध मेें शिशु रोग ओपीडी में तैनात डॉ अजय वैद्य ने कहा कि मौसम में आ रहे बदलाव से बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में एक हफ्ते में बच्चों के मरीजों की संख्या 60-70 से बढ़कर 105 से 120 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें