खाद के स्टोर खाली, किसान और बागवान मायूस
पौधो में खाद डालने काम अटका, स्टोर के चक्कर काटे रहे बागवान
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू में किसानों और बागवानों को खाद नहीं मिल रही है। वहीं इन दिनों प्याज और लहसुन की बेहतरीन खेती के लिए खाद डालने का समय उपयुक्त समय चल रहा है। अभी तक बारिश और बर्फबारी में देरी होने के कारण बगीचों में खाद डालने काम अटका था। अब सरकारी उपक्रम हिमफेड के गोदाम खाली पडे़ हैं। ऐसे में बागवान भी पौधों में खाद डालने में वंचित हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हिमफेड के स्टोर डोभी में महज कैल्शियम नाइट्रेट ही उपलब्ध है। ऐसे में अप्पर वैली के बागवान को काफी दिक्कतें हो रही हैं। कुल्लू के हिमफेड में यूरिया और 12:32:16 खाद भी उपलब्ध नहीं है। जिससे बागवानों और किसानों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। घाटी के बागवान राम चंद, महेश शर्मा, अमित कुमार, चमन, राजेश, संजीव कुमार, कमल, सेस राम, ज्ञान ठाकुर, कर्म चंद और अनूप आदि के अनुसार सेब बगीचों और नकदी फसलों को खाद की जरूरत रहती है, लेकिन व्यवस्था की कमी के चलते किसान और बागवानों को खाद नहीं उपलब्ध नहीं हो रही है।
सदर फल एवं सब्जी उत्पादन संघ के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर के अनुसार संबंधित विभाग और सरकार को समय पर खाद किसानों और बागवानों को मुहैया करवानी चाहिए। वक्त पर खाद नहीं मिलने से बगीचों के कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं। प्रगतिशील बागवान एवं कुल्लू कांग्रेस पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष महादेव प्रसाद भार्गव ने कहा कि खाद न मिलने से पौधों को खाद डालने का कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। इस संबंध में हिमफेड जिला प्रबंधक डोभी के मार्केट मैनेजर हरिराम के अनुसार इस बारे में आला अधिकारियों को अवगत करवाया है। कुछ दिनों में खाद की सप्लाई पहुंच जाएगी और किसानों को वितरित की जाएगी।