फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद बागवानी कार्यों ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
सेब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद बागवानी के अटके कार्यों को बागवानों ने जोरों से शुरू कर दिया है। सूखे के कारण तमाम कार्य अटके हुए थे। अब बगीचों में पर्याप्त नमी है। ऐसे में घाटी के तमाम बागवानों ने रूके कार्य को निपटाने में व्यस्त हो गए हैं। बागवानों को कहना है कि नमी के चलते तौलिये और गड्ढों का कार्य सुगमता से हो रहा है। वहीं, नए पौधों को रोपने का काम भी बगीचों में जोर चल रहा है।
विज्ञापन

गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग से पहले तमाम कार्य को निपटाना जरूरी है। लिहाजा घाटी के बागवानों ने बगीचों का रूख कर दिया है। घाटी के बागवान अमित, रोशन लाल, अनूप, रितेश ठाकुर, नवीन, सुरेश ठाकुर, देवराज ठाकुर, युवराज ठाकुर, महेश शर्मा और कमल आदि के अनुसार बर्फबारी और बारिश से बगीचों को नमी मिल गई। जिसके चलते अटके हुए काम को समय रहते निपटाने में बागवान व्यस्त हो गए हैं। पहले ही सूखे के चलते कई काम समय पर नहीं हो पा रहे थे, लेकिन अब बागवान अपने बगीचों में शेष कार्यों को समाप्त करने में जुट गए हैं। फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष राजगीर महंत के अनुसार गुठलीदार फलों की प्रूनिंग बागवानों ने लगभग समाप्त कर दी है। मार्च माह के प्रथम सप्ताह में इस फलदार पौधों में फूल खिलने शुरू हो जाते हैं। लिहाजा बागवानों को समय रहते प्रूनिंग का कार्य निपटाना चाहिए।
वहीं इस संबंध में उद्यान विभाग के विकास अधिकारी उत्तम पराशर के अनुसार बागवानों को वक्त पर बगीचों के रुके हुए काम फ्लावरिंग से पहले समाप्त करने चाहिए। पौधरोपण का काम भी समय रहते निपटाना लाजिमी है। वहीं, खाद और गोबर को भी तौलिये में मिलाना चाहिए। इससे पौधों को आवश्यक तत्व समय पर मिलेंगे और आगामी फसल को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें