फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में तलाशी जाएंगी मेडिकल कॉलेज की संभावनाएं: गोविंद ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में तलाशी जाएंगी मेडिकल
विज्ञापन

कॉलेज की संभावनाएं : गोविंद
सीबीएनएएटी मशीन के शुभारंभ पर बोले वन मंत्री
कुल्लू से भूमतीर बस सेवा को भी दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। देवभूमि के नाम प्रसिद्ध कुल्लू जिला को मेडिकल कॉलेज की मिलने की उम्मीदें जग गई हैं। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में मेडिकल कॉलेज की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। जिससे जिला कुल्लू के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सीबीएनएएटी मशीन के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर पीपीपी मोड पर कोई संस्थान मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए आगे आता है तो उसके लिए तुरंत जमीन उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री गोविंद ठाकुर ने अस्पताल के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस मशीन के माध्यम से टीबी के मरीजों के टेस्ट के लिए नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। टीबी मरीजों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। क्षेत्रीय अस्पताल में बहुत जल्द सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर एमआरआई मशीन भी स्थापित की जाएगी। अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद होने से मरीजों को परेशानियां हो रही हैं। प्रदेश सरकार अस्पताल में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को शीघ्र भरेगी। जिससे लोगों को इलाज के जिला के बाहर का रुख न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ड्रीम प्रोजेक्ट बिजली महादेव रोप वे का निर्माण कार्य एक साल के भीतर शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भू-भू जोत टनल के निर्माण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले कुल्लू सदर से पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने अस्पताल की खामियों के बारे मेें जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या आधी रह गई है। विशेषकर गायनी के खाली पद भरकर यहां जनता को राहत दिलाई जाए। जनसभा के बाद परिवहन मंत्री ने कुल्लू से भूमतीर बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील शर्मा, जिला परिषद सदस्य धनश्वेरी ठाकुर, सीमा राखा, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन, भाजपा जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मनाली दुर्गा सिंह, मंडल अध्यक्ष कुल्लू विजेंद्र सेन, नगर परिषद उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, जुगल किशोर, राजेंद्र शर्मा और पूर्ण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें