कुल्लू। ढालपुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने खेलकूद में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, सरकारी कर्मियों और संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया। मुख्यातिथि ने खेलों में आंचल ठाकुर, कविता ठाकुर, संगीता ठाकुर, जया सागर, अमित, आकृति, ज्योत्सना, नैंसी शर्मा, उर्वशी, श्रेया, मनीशा, उसिका सूद, मंजू देवी, अंचल पठानिया, सुकृति, गीता देवी, सीमोन, वर्षा, पुष्कर, अभय गुलेरिया, पूर्व पठानिया, क्षितिज शर्मा, प्रमोद, प्रबल ठाकुर दीक्षा, स्वाति, काव्यांश, वर्षा देवी, हीरा लाल, अंकित ठाकुर, पिंकू, सैना, मोनिका ठाकुर, महिमा ठाकुर, अखिल हुसैन, अंशीनी, ईशांत शर्मा, मेधा, प्रतिभा, अंकुश ठाकुर, देवांश, रेवांशी के अलावा कार सेवा दल, सालिग राम, जिला आपदा प्रबंधन, उपनिदेशक कृषि विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बागवानी उपनिदेशक, वन विभाग लुहरी, पशु पालन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस, डीईओ, जीएम डीआईसी, द लिटिल रेबल एडवेंचर कंपनी आदि को सम्मानित किया।