फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में 220, सिस्सू में 120 सेंटीमीटर बर्फबारी

विज्ञापन
हाल ही में हुई बर्फबारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मनाली/कोकसर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद जनजातीय इलाकों में तीसरे दिन मौसम खराब रहा। जिला कुल्लू व लाहौल में तीसरे दिन भी बर्फ के फाहों का दौर जारी रहा। पिछले तीन दिनों में कोकसर और आसपास के क्षेत्र तेलिंग, ग्रांफू में 90 सेंटीमीटर से अधिक बर्फ गिर चुकी है। रोहतांग पर लगभग 220 सेंटीमीटर से भी ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। कोकसर में तैनात बचाव चौकी के प्रशिक्षक विनोद कुमार, सिस्सू के बिशनलाल और किरण ने कहा कि सिस्सू पंचायत के अंतर्गत रोपसंग, शाशिन और सिस्सू में पिछले तीन दिनों से लगभग 120 सेंटीमीटर जबकि दारचा, जिस्पा, छीका, रारिक, योचे, रंगयोग, बरयोग सहित तोद घाटी में भी 80 से 90 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। बर्फबारी से घाटी के किसान और बागवान खुश नजर आ रहे हैं। किसान प्रकाश, दोरजे और रामलाल ने कहा कि भारी बर्फ से आगामी पेयजल के साथ सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं होगी। इधर बारिश व बर्फबारी के बाद समूची उझी घाटी शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ठंड के चलते किसानों बागवानों ने कृषि कार्य पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें