फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग होकर केलांग-कुल्लू के बीच चलेगी निगम की बस

विज्ञापन
rohtang - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा होकर एक दिसंबर से फिर से एचआरटीसी की बसा सेवा शुरू होगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने रोहतांग दर्रा का निरीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया है। रोहतांग दर्रा होकर 16 नवंबर को हुई ताजा बर्फबारी से निगम की बस सेवा ठप पड़ गई थी। जिससे लोगों को दर्रा आरपार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और लोग टैक्सियों में आवाजाही करने का मजबूर थे लेकिन अब एचआरटीसी केलांग डिपो शुक्रवार एक दिसंबर से फिर रोहतांग दर्रा होकर केलांग-कुल्लू बस सेवा को शुरू कर रहा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम मंगल चंद मनेपा ने बताया कि लाहौल के केलांग से यह बस सुबह 10:00 बजे कुल्लू के लिए रवाना होगी। वहीं कुल्लू बस स्टैंड से लाहौल के लिए सुबह 7:15 बजे चलेगी और मनाली से 10:00 बजे लाहौल के लिए रवाना होगी। जब तक मौसम व रोहतांग में मार्ग दुरूस्त रहेगा तब तक लाहौल के लोगों के लिए बस सेवा दी जाएगी। निगम के आला अधिकारियों के इस फैसले का लाहौल के लोगों ने स्वागत किया है।
वारपा पंचायत प्रधान सत प्रकाश, चिमरेट पंचायत प्रधान प्रेम दासी, लाहौल-स्पीति जिला परिषद के चेयरमैन रमेश रूवलवा, केलांग वार्ड के जिप सदस्य तंजिन कारपा तथा तांदी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार ने निगम प्रबंधन के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बस सेवा से घाटी के लोगों को रोहतांग दर्रा होकर आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें