फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रिकॉर्ड पर विंटर कार्निवाल में भाग लेने की नहीं मिलेगी अनुमति

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। शरदोत्सव-2018 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शरदोत्सव में पेश किए जाने वाले कार्यक्रम के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के मकसद से शरदोत्सव आयोजन समिति विंटर क्वीन तथा वायस आफ कार्निवाल के ऑडिशन करवाने जा रही है। पिछले शरदोत्सवों में टीमों की कारगुजारी के रिकॉर्ड को देखते हुए ही इस बार कार्निवाल में भाग लेने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

कार्निवाल आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि बेहतरीन और सर्वश्रेष्ठ मॉडल्स तथा गायक कलाकारों की खोज के लिए शिमला के गेयटी थियेटर में 10 दिसंबर, मंडी के सरस्वती विद्या मंदिर में 17 दिसंबर और मनाली के सीगुल होटल व वाईल्ड लाईफ हाल में 2 जनवरी को ऑडिशन होंगे। विंटर क्वीन प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाली प्रतिभागी की आयु सीमा 16 से 35 वर्ष, कद कम से कम पांच फुट दो इंच होनी चाहिए। प्रतिभागी को किराया, खाना व रहने का खर्च स्वयं वहन करना होगा। गायक कलाकारों का चयन सुर ताल लय एवं गायन क्षमता के आधार पर किया जाएगा। निर्णायक मंडल का निर्णय ही मान्य होगा। चयनित प्रतिभागियों के रहने व ठहरने का प्रबंध 1 से 6 जनवरी 2018 तक कार्निवाल समिति की ओर से किया जाएगा। प्रति प्रतिभागी 500 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है।
उन्होंने बताया कि विंटर क्वीन विजेता के लिए पुरस्कार राशि एक लाख रुपये, फर्स्ट रनरअप के लिए 50 हजार और सेकेंड रनरअप के लिए तीस हजार रुपये रखी गई है। वायस ऑफ कार्निवाल विजेता को 50 हजार, द्वितीय को तीस हजार और तृतीय स्थान पर पर रहने वाले को बीस हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोक नृत्य, बॉलीवुड डांस, फैशन शो, शास्त्रीय नृत्य, स्ट्रीट डांस, कार्निवाल परेड, केश क्वीन, महिला वेशभूषा एवं आभूषण प्रतियोगिता के साथ महिला मंडल टीमों की रस्साकशी, कुल्लवी नाटी, होरन नृत्य तथा झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें