फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनैना पॉल को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनैना बनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर
विज्ञापन

ग्लोबल विलेज स्कूल गड़सा ने मनाया सालाना समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। ग्लोबल विलेज स्कूल गड़सा में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सेंटर हेड टीचर खुशहाल नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि समारोह की अध्यक्षता लेखक जयदेव विद्रोही ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन आरती पठानिया और भगवान प्रकाश ने किया।
स्कूल के प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत कुल्लवी परम्परा के अनुसार किया और वार्षिक प्रपत्र प्रस्तुत किया। चेयरमैन कैलाश गौतम ने कार्यक्रम की भूमिका और रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बच्चों ने समूह नृत्य, नाटक, मार्शल आर्ट शो और राग यमन आदि प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान तनुज को पाठशाला में दाखिल होने वाले प्रथम छात्र का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

अंकिता को बेहतरीन खेल पुरस्कार, सुनैना पॉल को स्टूडेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आरती पठानिया को बेस्ट टीचर, बबीता शर्मा को क्रिएटिव टीचर, संध्या पॉल को डेडिकेटेड टीचर तथा रीमा शर्मा को पंक्चुअल टीचर के सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खुशहाल नेगी ने कहा कि निजी स्कूलों का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान सराहनीय है और पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी ग्लोबल विलेज स्कूल ने गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा है। अध्यापकों का परिश्रम देखते ही बनता है। लेखक जयदेव विद्रोही ने कहा कि इन बच्चों की प्रतिभा देखते ही बनती है। स्कूल ने बहुत कम समय मे अपने को स्थापित कर लिया है। इस अवसर पर प्रधान चित्रलेखा, कांगड़ा बैंक के प्रबंधक शेर सिंह, रामचंद्र शर्मा, अजय पॉल, रोशन, सुरेंद्र, उत्तमी देवी और अरुणा आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे। स्कूल के चेयरमैन कैलाश गौतम ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पाठशाला में समाज की विभूतियों के आने से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें