फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भी मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी, मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी मतदान केंद्रों पर तैयारियां
विज्ञापन

पूरी, मतदान 8 बजे से: यूनुस
कुल्लू। जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने बताया कि आज होने जा रहे मतदान के लिए कुल्लू जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 520 मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा मतदान पार्टियों ने बूथ स्थापित कर दिए हैं। यूनुस ने बताया कि वीरवार को मतदान के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य सभी प्रतिष्ठानों में छुट्टी रहेगी, जिससे सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। सभी दिहाड़ीदारों और मजदूरों को इस दिन का वेतन मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निजी ठेकेदारों के अधीन कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों को भी इस दिन का वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। अगर पांच बजे तक भी मतदाताओं की लाइन लगी हुई होगी तो मतदान अधिकारी लाइन में खड़े सभी लोगों को पर्चियां देंगे और इन्हीं पर्चियों के आधार पर लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें