फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं भरा गया कोई नामांकन पत्र

विज्ञापन
evm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू/केलांग। कुल्लू जिला की चारों विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को भी किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। वहीं, लाहौल-स्पीति में भी दूसरे दिन कोई नामांकन दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के टिकट आधिकारिक तौर पर फाइनल न होने पर दोनों ही पार्टी के नेता अभी तक नामांकन नहीं कर पाए हैं। आजाद उम्मीदवार भी निर्धारित समय का इंतजार कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने बताया कि अभी तक दो दिनों के दौरान मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा है। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र सोमवार 23 अक्तूबर तक किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। मंगलवार 24 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और वीरवार 26 अक्तूबर दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान नौ नवंबर को होगा। उधर, लाहौल-स्पीति में भी एकमात्र हलके के लिए दूसरे भी कोई नामांकन पत्र नहीं मिला। वहीं इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी देवा सिंह नेगी ने बताया कि तय तिथि तक निर्धारित समय के बीच उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र सौंप सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें