फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण में दो नेपाली महिलाओं से 1.876 किलोग्राम चरस पकड़ी

Mon, 04 Nov 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में चरस माफिया अब नशे की तस्करी के लिए महिलाओं को हथियार बना रहा है। मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाले शांगणा पुल के पास पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ दो नेपाली महिलाओं को पकड़ा है।
विज्ञापन

दो महिलाओं से पुलिस ने 1.876 किलो चरस पकड़ी है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को पुलिस की टीम शांगणा पुल की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने दो नेपाली महिलाओं को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान दिल कुमारी (50), पत्नी चक्र बहादुर, निवासी कोरजा, तहसील व जिला रकम, नेपाल और कमला थापा (48), पत्नी पोसंद बहादुर, निवासी तुलसीपुर, हसील व जिला रकम, नेपाल के कब्जे से 1.876 किलो चरस बरामद की।
चरस की खेप पकड़े जाने के बाद मामले को लेकर अब कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि दोनों चरस की खेप कहां से लाई थीं, इसे कहां बेचा जाना था। पुलिस इसकी पूछताछ में जुटी है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें