कुल्लू/बंजार। निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के 112 उच्च और उच्चतर विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छमाहण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता और उप विजेता को सम्मानित किया गया। स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. लाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
वहीं, बंजार विधानसभा में ऑब्जर्वर ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। एसडीएम एमआर भारद्वाज ने कहा कि लोस चुनाव की तैयारियां बंजार विधानसभा में लगभग पूरी हो गई हैं। चुनाव सामग्री के अधिकारी कर्म सिंह ठाकुर, विजय, संगत राम ठाकुर और अन्य कर्मचारियों ने चुनाव सामग्री को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ऑब्जर्वर विनोद जोशी ने सेक्टर ऑफिसरों और नोडल ऑफिसरों से फीडबैक ली।