फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित का टीडी पेड़ काट गया कोई और

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ऊझी घाटी के फोजल में वन विभाग की ओर से मंजूर किए टीडी के पेड़ को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने टीडी के पेड़ अग्निकांड प्रभावित को घर जलने के बाद मंजूर किया था। लेकिन अब इसे किसी और शख्स ने ही काट दिया है। ऐसे में प्रभावित की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित ने पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में फोजल गांव के टिकम राम ने कहा कि उनका मकान 15 दिसंबर 2018 को जल गया था। इसके बाद विभाग ने उनको टीडी के तौर पर दियार का पेड़ दिया था। उस पेड़ में टीडी का नंबर भी लगा दिया। गांव के एक अन्य व्यक्ति ने उस पेड़ पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे काट दिया। जब इसकी शिकायत वन रक्षक से की गई तो उसने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। व्यक्ति दिनदहाड़े जंगल में अवैध रूप से पेड़ से लकड़ी निकालने का प्रयास कर रहा है। वन विभाग के कर्मचारी तमाशा देखने का काम कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि वन विभाग के कर्मचारी उसके साथ मिले हुए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उधर, इस संबंध में डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि वन विभाग की ओर प्रभावित के नाम पर ही टीडी का पेड़ मंजूर हुआ है। अगर किसी ने उस पर कब्जा किया है तो इस मामले में पुलिस ही अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें