फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और सताएगा मौसम, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली/कोकसर। घाटी में तीन दिनों तक मौसम साफ रहने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन रविवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा समेत पहाड़ों में फिर से बर्फबारी हुई है। इससे लाहौल के लिए होने वाली हेलीकॉप्टर की उड़ानें भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक जिला में बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

घाटी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त चल रहा है। इसके पटरी पर लौटने से पहले बारिश-बर्फबारी उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। जिला में हाईवे-305 के साथ करीब एक दर्जन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। राणाबाग-करशाला सड़क पर बस सेवा महीनों से बंद है। बस गंतव्य तक नहीं पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि सड़क की सोलिंग को लेकर ठेकेदार की ओर से पत्थर निकाले जा रहे हैं, जिससे यातायात बंद हो रहा है। करशाला निवासी भाग चंद, डोला राम, रोहित साहसी तथा भीम ठाकुर ने लोनिवि से सड़क को नियमित रूप से बहाल करने तथा एचआरटीसी से गंतव्य तक बस सेवा को चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से लोग राशन को पीठ पर ढोने को मजबूर हैं। कहा कि सड़क बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे। लंबे अरसे से बंद चल रहा औट-लूहरी हाईवे-305 बाह्य सराज की 58 पंचायतों के लिए गले की फांस बन गया है और लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए मीलों का सफर तय करना पड़ रहा है। रोहतांग दर्रा में 20, जलोड़ी दर्रा में 10 तथा सोलंगनाला में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फ रिकॉर्ड की है। उधर, उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि मौसम विभाग ने अभी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान जगह-जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका रहती है। ऐसे में सैलानी और आम लोग आवाजाही करते समय सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें