फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में 590 लोगों को उड़ान का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। हेलीकॉप्टर की उड़ानों समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने अनियमित उड़ानों, ढुलमुल दूरसंचार नेटवर्क और सड़क बहाली की मांग को लेकर प्रशासन और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्यालसन ठाकुर ने कहा कि लाहौल के विभिन्न हेलीपैडों से 24 मरीज और 107 स्कूली बच्चों समेत कुल 590 लोग हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं। ग्यालसन ठाकुर ने कहा कि यह आंकड़े जिला प्रशासन के हैं। कहा कि घाटी के भीतर अभी तमाम सड़कें बंद हैं। मरीजों को हेलीपैड तक पीठ पर उठा कर पहुंचाना पड़ रहा है। चंद्रा और तोद घाटी में पिछले करीब डेढ़ महीनों से दूरसंचार नेटवर्क ठप है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शशि किरण ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार जनजातीय लोगों की दिक्कतों को गंभीरता से नहीं ले रही है। लाहौल-स्पीति से ही संबंध रखने वाले कैबिनेट मंत्री इन समस्याओं को लेकर चुप हैं। किरण ने कहा कि एक बार शेड्यूल जारी होने के बावजूद जीएडी अंतिम समय में उड़ानों में बार-बार फेरबदल कर रही है। ऐसे में हेलीपैड तक पहुंचाए गए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न दवाइयां। उपायुक्त लाहौल-स्पीति के माध्यम से राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है। कहा कि जल्द घाटी के सभी हेलीपैडों में उड़ानें नहीं हुई तो जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नोरबू बोध, केलांग ब्लॉक अध्यक्ष नोरबू पांस समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें