स्वार। उत्तराखंड के नगर निगम हल्द्वानी में नगर निवासी ने दूसरी बार वार्ड 24 से पार्षद पद पर जीत हासिल की ।जीत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो उन्होंने मोहल्ले में मिष्ठान का वितरण कर खुशी का इजहार किया ।नगर के मोहल्ला अगलगा निवासी लईक कुरैशी कई वर्ष से अपने परिवार सहित हल्द्वानी में रह रहे हैं, जबकि उनका बाकी परिवार नगर में ही रह रहा है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए नगर निगम के चुनाव में वार्ड 24 से पार्षद पद के लिए दूसरी बार नामांकन किया। मंगलवार को हुई वोटों की गिनती के बाद उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 52 मतों से हराकर पुन: दूसरी बार पार्षद पद की कुर्सी कब्जाई। जैसे ही सूचना मोहल्ला अगलगा में रह रहे अन्य परिजनों को लगी तो घर मे खुशी का माहौल हो गया ।परिजनों ने मिष्ठान का वितरण कर खुशी का इजहार किया ।