फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं आए तो कल कुल्लू बंद

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गायनी विशेषज्ञों के ज्वाइनिंग न करने पर सोमवार को पांचवें दिन भी कुल्लू सदर कांग्रेस के विधायक की अगवाई में धरना प्रदर्शन जारी रहा। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को अल्टीमेटम दिया कि अगर मंगलवार तक डॉक्टर नहीं आऐ तो बुधवार को पूरा कुल्लू बंद किया जाएगा। हालांकि प्रदेश सरकार ने दो विशेषज्ञों के आदेश जारी कर दिए हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी है। इसके चलते सोमवार को कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने लोंगों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के बाहर धरना व नारेबाजी की। इसके बाद विधायक की अध्यक्षता में उपायुक्त
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर भी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल डीसी यूनुस से मिला और उनसे अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ के पद जल्दी भरने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का भेदभाव सहन नहीं किया जाएगा। उधर, विधायक के धरने के समर्थन में कई संस्थाएं आगे आ रही हैं। पार्वती वैली होटल एसोसिएशन ने सोमवार को धरने में भाग लेकर अपना समर्थन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने बताया कि जनहित से जुड़े मामले की अनदेखी नहीं की जा सकती। कोटकंडी संघर्ष समिति एवं जिला पुजारी संघ ने भी धरने का समर्थन किया। संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव शास्त्री ने बताया कि कुल्लू में स्वास्थ्य सेवाओं का चरमरा जाना लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। खासकर गायनी विशेषज्ञ की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। पंचायत समिति सदस्य ईशरा ठाकुर, जर भुठी कॉलोनी की पंचायत प्रधान सवित्रा ठाकुर, कुल्लू नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनु शर्मा, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, साली राम सहित करीब एक दर्जन महिला मंडल की सदस्यों ने धरने में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें