फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में दो हफ्ते में दोगुना मंहगी हुई सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में दो हफ्ते में दोगुना मंहगी हुईं सब्जियां
विज्ञापन

मटर 100 रूपये और घिया बिक रहा 40 रुपये किलो
केवल 15 दिन में ही सब्जियों के बढ़ गए दाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पहले किसान आंदोलन और अब महंगाई के चलते साग-सब्जियां रसोई महंगी हो रही हैं। जिले में 15 दिनों के भीतर सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। मटर, घिया, प्याज, टमाटर, गोभी, भिंडी तथा शिमला मिर्च के दामों में सबसे अधिक असर देखा गया है। इन सब्जियों के दाम दो गुणा तक बढ़ गए हैं।
15 दिन पहले इन सब्जियों के रेट 10 से 20 रुपये तक थे। गृहणी अमृता ठाकुर, गंगा देवी, शकुंतला, निर्मला, नेहा, संगीता, दिव्या ठाकुर, मोनिका, प्रेमा देवी, हीरा देवी, बबीता, आशा तथा सीता देवी ने कहा कि चार-पांच दिनों में सब्जियों के रेटों में सबसे अधिक फर्क देखा गया है। बजट को देखते हुए दाम बढ़ने सेे वह एक किलो की जगह आधा किलो सब्जी ही लेने को मजबूर हैं। सब्जी विक्रेता देवराज के अनुसार करीब दो सप्ताह से सब्जियों के रेट में लगातार वृद्धि हो रही है। कई सब्जियां दो गुना से भी अधिक मंहगी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला में लोकल सब्जियों का सीजन सिमट गया है और ऊपरी इलाकों की सब्जियां पहुंच रही हैं। थोक सब्जी मंडियों में भी साग सब्जियों के दाम में वृद्धि हो गई है। -सुशील गुलेरिया, सचिव एपीएमसी कुल्लू, लाहौल-स्पीति

सब्जियां अब रूपये में पहले रूपये में
मटर 100 40
घिया 40 20
टमाटर 30 20
भिंडी 40 30
प्याज 30 20
फूल गोभी 40 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें