फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों ने मांगा हर माह एक हजार रुपये चिकित्सा भता

विज्ञापन
विज्ञापन
हर माह एक हजार मिले चिकित्सा भत्ता
विज्ञापन

सिविल पेंशनर कुल्लू मंडल की मासिक बैठक में उठा मुद्दा
कुल्लूू से भुंतर वाया वामतट मुद्रिका चलाने की मांग
अमरा उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक मंडल प्रधान जय बिहारी भारद्वाज की अध्यक्षता मेें हनुमान मंदिर ढालपुर में हुई। बैठक में सर्वप्रथम पेंशनर दौलत राम ठाकुर भौसा दियार के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
बैठक में रूम सिंह, धर्म चंद ठाकुर, अनुप राम ठाकुर, वीर सिंह ठाकुर ने नई सदस्यता ग्रहण की। कुल्लू मंडल के प्रधान जय बिहारी भारद्वाज ने बताया कि बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि बैठक में 65, 70 व 75 वर्ष पार कर चुके प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रदेश सरकार द्वारा 5,10 एवं 15 प्रतिशत की अतिरिक्त पेंशन को मूल पेंशन में समायोजित करें। बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि पेंशनरों को हर माह 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जाए। पेंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा प्रदान की जाए। पेंशनर्स के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाए। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लूू से भुंतर के लिए वाया वामतट मुद्रिका सेवा प्रदान करने का भी आग्रह किया गया। इसके अलावा कुल्लू से मनाली वाया वामतट सांय 7 बजे बस चलाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, महासचिव हीरा लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष बहादुर चंद, कुल्लू मंडल के महासचिव केजी शर्मा, कोषाध्यक्ष तीर्थराम राणा, उपप्रधान टेढ़ी सिंह ठाकुर, संयुक्त सचिव राज्य कार्यकारिणी सेस राम ठाकुर, चुनी लाल शर्मा, जगेश्वर ठाकुर, दुर्वासा नंद, कौशल्या देवी, नोखी देवी, नरोत्तम ठाकुर, डुगले राम ठाकुर, मंगल चंद नेगी, मोहर सिंह सिस, शेर सिंह, राम कृष्ण शर्मा, नोखी देवी, पीडी राज गौड़, डोले राम महंत, आरपी शर्मा, मिसरू देवी और रूम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें