फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों गांवों में खत्म होगी लो वोल्टेज की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जनों गांवों में खत्म होगी लो वोल्टेज की समस्या
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत होगा निर्माण
बाहू और बालीचौकी में बनेंगे 33 केवी के सब स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला के बंजार और मंडी जिला के बालीचौकी क्षेत्र के अंतर्गत आनी वाली दर्जनों पंचायतों में अब लो वोल्टेज की समस्या नहीं आएगी। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बंजार उपमंडल के बाहू और मंडी जिला के बालीचौकी में 33केवी का सब स्टेशन स्थापित होंगे। 33 केवी के सब स्टेशन बनने से हजारों की आबादी को राहत मिलेगी।
बंजार और बालीचौकी में बनने वाले 33 के वी सब स्टेशन का निर्माण इसी वर्ष किया जाना है। बंजार क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों में अक्सर लो वोल्टेज की समस्या रहती थी। सर्दियों में दिनों में लोग लो वोल्टेज के कारण लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ता था। वहीं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिला कुल्लू के दुर्गम क्षेत्र शाक्टी, मरोड़ और शुगाड़ गांवों को आजादी के बाद बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके लिए बिजली बोर्ड ने संबंधित कंपनी के साथ टेंडर किया गया है। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के नूप सिंह चौहान, किशन ठाकुर, रमेश शर्मा, नरेंद्र, कुंज लाल, हीरा लाल शर्मा, ठाकुर चंद महंत के अनुसार सराज घाटी के दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज की समस्या रहती थी। सर्दियों के दिनों में सब स्टेशन बन जाने से यह समस्या दूर हो जाएगी। बाहू में सब स्टेशन बनने से बंजार की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजेश कुुमार ने कहा कि बंजार उपमंडल के बाहू और बालीचौकी में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 33 केवी का सब स्टेशन स्थापित होंगे। इससे दर्जनों गांवों में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल पाएगी। योजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें