फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पाठ कर मनाई मंदिर प्रतिष्ठा की वर्षगांठ

विज्ञापन
devta - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू। देवता नारायण के देवालय की प्रतिष्ठा के एक साल पूरा होने पर सोमवार को वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव बनाला, फनौटी तथा जुहड़ गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। सोमवार सुबह सबसे पहले देवता नारायण को देवालय से बाहर निकाला गया और इसके बाद देवता की उपस्थिति में पंडित की ओर से मंदिर में हवन पाठ का आयोजन किया गया। देवता नारायण के कारकून आलम चंद, हरियान प्रेम शर्मा, रमेश चंद तथा रोशन लाल शर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर 2016 को तीन गांव के अधिष्ठाता देवता नारायण के देवालय की प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था। ऐसे में इस साल इसका वर्षगांठ समारोह मनाया गया। इस धार्मिक कारज में लोगों ने देवता के दर्शन किए और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। धार्मिक कारज में पहुंचे हंस राज, खेम राज, सोहन लाल, पदम राठौर, बालक राम, कांता देवी तथा मथरा देवी ने कहा कि देवता के बने नए मंदिर के एक साल पूरा होने पर मनाए गए वर्षगांठ कार्यक्रम को लेकर बनाला, फनौटी व जुहड़ गांव के ग्रामीणों में भारी उत्साह था। इस मौके पर देवता की ओर से एक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें