फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोंधला के 180 परिवारों को एंटी फ्रीज तकनीक से मिलेगा पानी

Thu, 20 Feb 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अब इंसुलेटड पाइप के जरिये गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा पेयजल
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत छह करोड़ की राशि स्वीकृत

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अब गोंधला पंचायत के लोगों को अमेरिका और यूरोपीय देशों की तर्ज पर एंटी फ्रीज तकनीक से पानी की सुविधा मिलेगी।
सर्दियों के मौसम में जमाव बिंदु 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच जलशक्ति विभाग पानी मुहैया करवाएगा। अंडर ग्राउंड बोरवेल से पानी को इंसुलेटड पाइप के जरिये गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत गोंधला पंचायत में एंटी फ्रीज स्कीम के लिए छह करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति मिली है। जलशक्ति विभाग ने योजना के लिए निविदाएं खोल दी हैं। अब काम शुरू होने का इंतजार है।
एक साल के भीतर इस स्कीम में लाभान्वित होने वाले गोंधला पंचायत के लोगों को एंटी फ्रीज तकनीक से पूरी सर्दी पेयजल आपूर्ति मुहैया सुनिश्चित करवाई जाएगी। योजना के सिरे चढ़ने पर इस क्षेत्र के लोग सर्दी के मौसम में होटल और होम स्टे का संचालन कर सकेंगे। इस क्षेत्र में भी सर्दियों के दिनों घरों के भीतर नल में पानी जमने की शिकायत के चलते पर्यटन को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा था। गोंधला को मिली एंटी फ्रीज स्कीम में गोंधला, दालंग, फुकतल, खिनंग, पुरद, तिलिंग और यांगला गांव के 180 घर के 1173 लोग लाभान्वित होंगे। इस योजना के सिरे चढ़ने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
उपरोक्त कार्य प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत होना है। जैसे ही टेंडर अवार्ड करने की स्वीकृति मिलती है, कार्य को युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। वन भूमि के लिए (एफआरए) के तहत केस आगामी स्वीकृति के लिए वन मंडल को भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- अजय गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग केलांग


जिला कल्याण अधिकारी का कार्यभार देख रहे सीडीपीओ केलांग खुशविंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में लाहौल की विभिन्न 11 स्कीमों के लिए वर्ष 2023-24 में 25 करोड़ के लगभग राशि को स्वीकृति मिली है। इसमें 90 फीसदी केंद्र और 10 फीसदी की राशि हिमाचल सरकार का है। इसमें गोंधला पंचायत में एंटी फ्रीज योजना भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें