बंदरोल में शुक्रवार देर शाम की घटना, चिकित्सक ने मृत घोषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सदर थाना कुल्लू के बंदरोल में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में व्यक्ति ने बताया कि उनका भांजा जतिन इन दिनों घर में था तो उनसे कहा कि वह वेल्डिंग का काम करना चाहता था। ऐसे में जतिन और अन्य वर्कर बंदरोल में वेल्डिंग का काम कर रहे थे । काम करते समय जतिन को करंट लग गया। इसके बाद जतिन को अपनी गाड़ी में डालकर कुल्लू अस्पताल लाया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया। शव का पोस्टमार्टम कुल्लू अस्पताल में करवाया गया और शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक की पहचान जतिन ठाकुर (18) पुत्र नील चंद गांव जिंदौड़ डाकघर बंदरोल जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू मद लाल कौशल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।