फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास में 18 गाइड सीख रहे राफ्टिंग की बारीकियां

Thu, 24 Oct 2024 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान से जुड़े पिरड़ी राफ्टिंग सेंटर में 18 युवाओं को एडवांस राफ्टिंग कोर्स के तहत राफ्टिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इसके तहत गाइड ब्यास की जलधारा में राफ्टिंग और रेस्क्यू के गुर सीख रहे हैं। कोर्स को लेकर युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कुल्लू जिले में रिवर राफ्टिंग के क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर उभर रहे हैं। रिवर राफ्टिंग के जुड़कर युवा स्वरोजगार के माध्यम से अच्छी कमाई कर रहे हैं। राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के प्रशिक्षक गिमनर सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान द्वारा रिवर गाइड्स के लिए एडवांस राफ्टिंग गाइड कोर्स चलाया जा रहा है, जिसमें अधिकतर युवा कुल्लू जिले के हैं।
कोर्स में युवाओं को रेस्क्यू और अन्य तकनीकी बारीकियां सिखाई जा रही हैं। अब तक सेंटर से सैकड़ों युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, और साहसिक गतिविधियां बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार का एक प्रमुख साधन बन रही हैं। उन्होंने कहा कि रिवर राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में युवाओं को 30 अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की ओर से प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें