केलांग (लाहौल-स्पीति)। पिछले दिनों तिंदी पंचायत के हड़सर गांव में गिरे हिमखंड में दब कर 26 भेड़ों के साथ एक जर्सी गाय की मौत हुई है। एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने बताया कि हलके के पटवारी ने गांव का दौरा करने के बाद यह रिपोर्ट सौंपी है। गौतम ने बताया कि पांच अप्रैल को हड़सर गांव में हिमखंड गिरने से दो मकान दब गए हैं। जबकि, ग्रामीण गजन सिंह की 26 भेड़ें और एक जर्सी गाय हिमखंड की चपेट में आने से मर गए हैं। कहा कि प्रशासन ने राजस्व और पशुपालन विभाग को मेडिकल रिपोर्ट के साथ जरूरी कागजात उपमंडल अधिकारी कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित किसान को नियमावली के मुताबिक मुआवजे की राशि दी जाएगी।