फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निडर हो कर मनाली घूमने आएं सैलानी: अनूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने आगामी पर्यटन सीजन को लेकर सैलानियों से निडर होकर मनाली आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में एक टूरिस्ट गाइड की ओर से मई और जून में पर्यटक सीजन के दौरान होटलों, टैक्सियों और पैराग्लाइडिंग की अतिरिक्त राशि पर्यटकों से कथित तौर पर वसूलने को लेकर एक वीडियो पोस्ट की है। इसका होटल एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में मनाली के पर्यटन को लेकर पोस्ट की वीडियो असलियत से परे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और उपायुक्त कुल्लू से इस तथ्यहीन जानकारी वाली पोस्ट करने वाले व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की मांग की है। कहा कि मनाली की छवि को गलत तरीके से पेश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के अध्यक्ष टेक राम ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें