अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक वीरवार को जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आश्रय शर्मा के चुनाव अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि चुनाव में विधायक, पूर्व विधायक, सदस्य प्रदेश कांग्रेस, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रणी संगठन और विभाग के अध्यक्षों के साथ युवा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष, जिप सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करेंगे। चुनाव को लेकर चुनाव संचालन नियंत्रण कमेटी का गठन भी किया गया है। इसमें दौलत सिंह ठाकुर, चुनेश्वर ठाकुर, सुनील भारती, सुमित ठाकुर, अंकुश सलाट को शामिल किया गया है। जबकि, कार्यालय प्रभारी में ओम प्रकाश शर्मा, रविंद्र सूद, सुनील भारती, चुनाव मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता चुनेश्वर ठाकुर, मनु शर्मा, राजेश कुमार शानू, तेजा ठाकुर, मनाली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी सेस राम चौधरी, देवेंद्र ठाकुर, कुबजा ठाकुर, कुल्लू विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी चंद्र सेन ठाकुर, अनुराग तनवर, नरोत्तम ठाकुर, बंजार विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी देवी सिंह पाल, दलीप जोशी, चंद्रकेश शर्मा और वीरेंद्र कंवर को बनाया गया है। आनी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी दलीप बिष्ठ, लीलाधर ठाकुर, सेस राम आजाद, महिला कांग्रेस प्रभारी मनोरमा बोध, ईशा ठाकुर, मोहिंद्र राणा, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई प्रभारी के रूप में किशन ठाकुर, संजय गुप्ता, चांद किशोर, डोला सिंह महंत, चंद्रकेश शर्मा और सेवा दल एवं इंटक प्रभारी चंद्र वल्लभ नेगी और अनुराग प्रार्थी को बनाया गया है।