फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर गिरी चट्टान, दंपती घायल

विज्ञापन
मकान पर मलबा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली कुल्लू-लगवैली सड़क पर स्थित बढ़ेई गांव के पास पहाड़ी दरकने से एक विशालकाय चट्टान एक मकान पर जा गिरी। हादसे में एक दपंती बाल-बाल बच गया है। हादसे के दौरान दोनों को हल्की चोटें आई हैं। उनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब नौ बजे बढ़ेई के पास पहाड़ी दरकने से मलबे के साथ कई चट्टानें भी गिर गई। इनमें से एक चट्टान सड़क के साथ बने मकान की छत को तोड़ कर अंदर जा घुसी, जहां दंपती सोया था। पहाड़ी दरकने की आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। छत को तोड़कर मकान के मलबे के नीचे दबे दंपति को करीब दो घंटे बाद रेस्क्यू कर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि वीरवार रात करीब नौ बजे हुए हादसे में घायल सन्नी और उनकी पत्नी ख्यालू देवी को सुरक्षित बचाया गया है। बताया कि इस प्वाइंट पर लगातार चट्टानों के गिरने का खतरा बना हुआ था और लोक निर्माण विभाग ने भी संबंधित संवेदनशील क्षेत्र के आसपास के लोगों को अलर्ट रहने को कहा था। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि राजस्व विभाग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के समय घर में नहीं थे बच्चे
कुल्लू। लगघाटी के बढ़ेई में पहाड़ी दरकने से घर को नुकसान हुआ। साथ ही दंपती घायल हुआ। गनीमत रही कि हादसे के दौरान घर में बच्चे नहीं थे। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें