फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से हुए भूस्खलन से 40 सड़कें बंद, तीन बसें फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन से 40 सड़कें बंद, तीन बसें फंसीं
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी के बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बढ़ीं लोगों की मुश्किलें
पतलीकूहल से आगे नहीं जा सकीं वोल्वो बसें
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मूसलाधार बारिश और भारी बर्फबारी से जनजीवन ठहर गया है। भूस्खलन और बर्फबारी से कुल्लू में 40 सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। विभिन्न रूटों पर तीन बसें फंसी हैं। जिले में सोमवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से कुल्लू-मनाली वामतट नग्गर से आगे बंद हो गया था, जिसे मंगलवार को लोनिवि ने बहाल किया।
विज्ञापन

भूस्खलन से वामतट के अवरुद्ध होने पर दोनों तरफ से निगम की बसों के साथ पर्यटक व अन्य छोटे वाहन कई घंटे तक फंसे रहे। ऐसे में कई लोगों को वापस जाना पड़ा। सड़कों पर बस सेवा के प्रभावित होने से आम लोगों के साथ स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और अन्य सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों को मीलों तक पैदल चलने को विवश होना पड़ा। भूस्खलन और डंगों के ढहने से भुंलग, पीज तथा खणीपांद में निगम की बसें फंस गई हैं। मौसम को देखते हुए वोल्वो बसें भी पतलीकूहल से आगे नहीं जा सकी और बर्फ देखने की चाह के लिए मनाली आए सैलानियों को टैक्सियों में ही सफर करना पड़ा। उधर, पर्यटन नगरी मनाली में हुई बर्फबारी को देख सैलानियों ने माल रोड पर जमकर मस्ती की। मंगलवार को मौसम साफ रहने पर पर्यटकों ने सोलंगनाला का रुख किया और स्नो स्कूटर के साथ बर्फ में सेल्फी ली। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा में 60 सेंटीमीटर, कोकसर में 30, जिला मुख्यालय के लांग में 12 सेंटीमीटर, मढ़ी में 45, जलोड़ी दर्रा में 25 और मनाली 10 सेंटीमीटर बर्फबारी ताजा हिमपात हुआ है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि बारिश और बर्फबारी से बंद हुई सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें