फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अधिक वोल्टेज से जले उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अधिक वोल्टेज से जले उपकरण
विज्ञापन

न्यूली ट्रांसफार्मर में अचानक बढ़ गई वोल्टेज
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाले न्यूली ट्रांसफार्मर में वोल्टेज बढ़ने से करीब चार दर्जन से अधिक घरों में बिजली के बल्ब, टीवी और अन्य उपकरण जल गए। जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। न्यूली ट्रांसफार्मर के तहत आने वाले सभी घरों में अचानक वोल्टेज बढ़ गई। कई घरों में बिजली की तारें, बल्ब, फ्रिज और टीवी उपकरण जल गए। इसके बाद रात भर लोगों को अंधेरे में ही रहना पड़ा। वोल्टेज को बढ़ता देख कई लोगों ने बिजली बंद कर दी।
ग्रामीण रीना देवी, लीलावंतु, रोशन लाल, निमत राम, झावे राम, महेंद्र पाल और सनी सोहल ने कहा कि टीवी, एलईडी और सेट बॉक्स खराब हो गए। वोल्टेज इतनी अधिक थी कि इससे बिजली की वायरिंग जलने से घरों में आग भी लग सकती थी। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा है कि बिजली की तारों व ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामियों को दूर किया जाए जिससे लोगों को नुकसान उठाना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली बोर्ड के जेई आशित ठाकुर ने कहा कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते वोल्टेज बढ़ गई थी। इसके बाद लाइन को बंद करना पड़ा। बिजली की लाइन को अब सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें