फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने किया क्रय कमेटी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की गठित क्रय कमेटी का विरोध
विज्ञापन

देवभूमि प्रधान संघ ने बैठक कर बनाई रणनीति
कहा-पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास में रखें
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। देवभूमि प्रधान संघ कुल्लू के प्रधानों ने सरकार की ओर से गठित क्रय कमेटी का विरोध किया है। संघ ने कुल्लू में बैठक करके इस विषय पर आगामी रणनीति बनाई।
विज्ञापन

प्रधान संघ के अध्यक्ष गोपीचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम ठाकुर, नियूल पंचायत प्रधान सूरजमणि ठाकुर, मशगां पंचायत प्रधान जयवंती, हाट पंचायत प्रधान बीना ठाकुर, तलाड़ा पंचायत प्रधान सुनीता, देवगढ़ गोही पंचायत प्रधान पूर्ण चंद, बराधा पंचायत प्रधान गायत्री देवी, पंचायत प्रधान पीज भुवनेश्वर ठाकुर, रतोचा पंचायत प्रधान चंद्रकला, छैंउर पंचायत प्रधान कमला देवी, शिलानाल पंचायत प्रधान शकुंतला और प्रधान पंचायत चौपाड़सा विमला ठाकुर ने कहा कि क्रय कमेटी का गठन कर पंचायती राज का मजाक उड़ाया जा रहा है। प्रदेश की 3240 पंचायतों में चार व्यक्तियों की क्रय कमेटी क्या कर पाएगी। पंचायत द्वारा ग्राम सभा में कार्य पारित किया जाता है। निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। गुणवत्ता के आधार पर सामग्री खरीदी जाती है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कमेटी को रद्द करके पंचायत प्रतिनिधियों में विश्वास रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें