फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर में पकड़ा गया डंप किया 76 हजार घनमीटर रेत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। एसडीएम एवं खनन अधिकारी ने पुलिस बल को साथ लेकर कोसी के खादर में छापा मार कर खनन कर एकत्र किया गया 76 हजार घनमीटिर रेत पकड़ लिया । कर्मचारियों द्वारा कोई अभिलेख नही दिखाने पर कोतवाली पुलिस की सपुर्दगी में देकर मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया ।
विज्ञापन

शुक्रवार को एस डी एम लालता प्रसाद शाक्य को सूचना मिली कि दुंदावाला गांव के खादर में अवैध खनन कर रेत का डंप किया जा रहा है जिस पर एसडीएम ने खनन अधिकारी वाईएन राम एवं भारी पुलिस बल के साथ स्टाक स्थल पर छापा मार कार्रवाई की । जिससे वहां हड़कंप मच गया । खनन अधिकारी ने लाइसेंसधारी संजीव गुप्ता से फ़ोन पर जानकारी व अभिलेख दिखाने को कहा तो उसने बाहर होने की बात बताई। एसडीएम ने मौजूद कर्मियों से भी रेत व लाइसेंस संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा । लेकिन वह भी कोई अभिलेख प्रस्तुत नही कर सके । बाद में खनन अधिकारी ने मौजूद डंप की नापतौल कराई तो 76 हजार घन सेंटीमीटर पाया गया । डंप स्थल पर पड़े छापे की सूचना से अन्य खनन कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया । बाद में एसडीएम ने मौजूद रेत के स्टाक को जब्त कर कोतवाली पुलिस की सपुर्दगी में दे दिया । खनन अधिकारी वाईएन राम ने बताया कि स्टाक में 76 हजार घन मीटर रेत मिला है । कोई अभिलेख प्रस्तुत नही करने पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें