फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में चालीस दिनों से इंटरनेट सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल में 40 दिन से इंटरनेट सेवा ठप
विज्ञापन

ऑनलाइन फार्म भरने में युवाओं को आ रही परेशानी
उपभोक्ता मायूस, सरकारी कामकाज भी काफी प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। घाटी में बीएसएनएल की सेवाएं चरमरा गई हैं। 40 दिनों से इंटरनेट सेवा ठप है। इंटरनेट सेवा ठप हो जाने से उपभोक्ता मायूस हैं। वहीं युवाओं को ऑनलाइन फार्म भरने को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल फोन सेवा भी सुचारु नहीं है। नेटवर्क की व्यस्तता उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है।
इंटरनेट सेवा ठप हो जाने से उपभोक्ताओं के पैसे व्यर्थ में बर्बाद हो रहे हैं। मसले को लेकर निगम और प्रशासन सुस्त रवैया अपनाए हुए हैं। लाहौल में निगम की हालत ऐसी है कि बिजली गुल होने पर कई टावरों से सिग्नल गायब हो जाता है। उपभोक्ताओं की निगम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टावरों को सुचारू रखने के लिए दिए जाने वाला तेल स्टॉक आखिर कहां गायब हो जाता है? बीएसएनएल की कार्यप्रणाली के प्रति उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

उपभोक्ता सुनील कुमार, सुरेश कुमार, राजेंद्र ठाकुर, मनोज और राजेंद्र ने कहा कि इंटरनेट सेवा के ठप होने से सारे काम बिगड़ गए हैं। तमाम कार्यालय कंप्यूटरीकृत होने से बदहाल इंटरनेट का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। केलांग में तैनात निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से लंबे अंतराल के इंटरनेट सेवा ठप को ठीक किए जाने को लेकर जवाब मिलता है कि इसकी देखरेख एमडीआर वाले करते हैं। केलांग में तैनात में सहायक अभियंता तमाम मामले की जानकारी को लेने के लिए उपभोक्ताओं के फोन भी रिसिव नहीं करते हैं।
विज्ञापन

उधर, कुल्लू में तैनात एमडीआर के जेटीओ नरेंद्र ने कहा कि ब्यास नाला से कोकसर के बीच लाइन में दिक्कत है। फिलहाल रोहतांग की ओर जाना मुश्किल भरा है। बीआरओ के मार्ग बहाल करने के बाद लाइन को दुरुस्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें