फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाएं युवा: अक्षय सूद

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाएं युवा
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर एडीएम ने की अपील
प्रश्नोत्तरी के प्रतिभागियों को दिए दस-दस हजार के पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एडीएम अक्षय सूद ने पहली जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं से अपने नाम मतदाता सूचियों में पंजीकृत करवाने की अपील की है। वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर डिग्री कॉलेज कुल्लू के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए अक्षय सूद ने बताया कि कुल्लू जिला में 23 जनवरी को मतदाता सूचियों का पुनर्निरीक्षण कार्य आरंभ कर दिया गया है जोकि 14 फरवरी तक चलेगा।
इस अवधि के दौरान नए मतदाता अपने नाम मतदाता सूचियों में अवश्य दर्ज करवाएं। इस मौके पर एडीएम ने सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार बलवीर बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और नए मतदाताओं का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों, स्थानीय डिग्री कालेज, लाहौल-स्पीति छात्र संघ, गर्ल्स स्कूल सुल्तानपुर, आईटीआई शमशी और आईटीआई कुल्लू के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एडीएम ने निर्वाचन आयोग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली सुल्तानपुर स्कूल की छात्राओं डिंपल सोनी और नेहा को दस-दस हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सनी शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डॉ. लाल सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केलांग में डीसी अश्वनी दिलाई शपथ
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस रावमापा केलांग में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त लाहौल स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है जिससे लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने और लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त द्वारा शपथ भी दिलाई गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा समूह गान, पेंटिंग तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा जिला निर्वाचन विभाग द्वारा उन्हें पुरस्कार भी दिया गया। इस अवसर पर उपप्रधान केलांग दोरजे उपासक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें