फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिष्ठा के लिए भर-भरकर जा रही निगम की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिष्ठा समारोह के लिए जुटने लगे श्रद्धालु
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली और बंजार से घर लौटने लगे घाटीवासी
पूर्णाहुति में 24 देवी देवता, 25 हजार लोगों होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में सबसे अमीर देवी-देवताओं में शुमार देवता खुडीजल के देवालय की प्रतिष्ठा को लोगों में भारी उत्साह है। प्रतिष्ठा की पूर्णाहुति का समय नजदीक आते ही दूर दराज के मेहमानों का आना शुरू हो गया है। वहीं घरों से मीलों दूर कुल्लू-मनाली और बंजार आदि में सरकारी व निजी क्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों व स्कूल-कालेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अपने कुलज के धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के लिए घर आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुल्लू, मनाली, कसोल, मणिकर्ण, सैंज, भुंतर, शमशी तथा नग्गर आदि में बाह्य सराज के करीब 1500 से 2000 लोग रहते हैं। 15 और 16 नवंबर को होने वाले महा हवन में हर कोई शामिल होकर अधिष्ठाता का आशीर्वाद लेना चाहता है। ऐसे में सोमवार सुबह कुल्लू-आनी-बागीपुल, कुल्लू - आनी - बागासराहन, कुल्लू - आनी-रामपुर, कुल्लू-आनी थनोग तथा कुल्लू-आनी बसें पैक होकर गईं। इस संबंध मेें देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह, कुल पुरोहित फौजी लाल शर्मा, तिलक राज, महेंद्र शर्मा, जगदीश ठाकुर, टेक सिंह ठाकुर और लाल चंद ठाकुर के अनुसार लोगों में देवता खुडीजल के देवालय की ऐतिहासिक प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह है। 16 नवंबर को होने वाले समापन को लेकर घर से बाहर नौकरी पेशा व स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं ने घर की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। देव कारज को लेकर बाह्य सराज के साथ बंजार व साथ लगते मंडी जिला के लोगों में भारी उत्साह है। इस दौरान करीब 24 देवी देवता और 25 हजार श्रद्धालु भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें