अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी-भेखली में सात दिवसीय एनएसएस का रंगारंग समापन हो गया। लक्ष्मी,जय देइ, कल्पना, ओमा, ममता, मदन, अभिषेक, सागर आदि स्वयंसेवियों ने ...बेटी अनमोल धन सा यारो की कसमें खाई। ...जो चाहे होना हैं,...अपनी भी जिंदगी में, ..हम सब भारतीय हैं, ...मेरा मुल्क, मेरा देश तथा ..मीठा बड़ा लागता आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी।
स्वयंसेवियों ने कुल्लवी नाटी डालकर खूब धमाल मचाया। शिविर के कार्यक्रम अधिकारी वीरी सिंह ने कहा कि बच्चों ने पूरे सप्ताह समीप के गांवों में सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवी मदन लाल ने पूरे शिविर की जानकारी दर्शकों को दी।
प्रधानाचार्य छेतन डोलमा ने शिविर में उपस्थित स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए युवकों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। शिविर के दौरान रायसन स्कूल के प्रधानाचार्य फतेह सिंह नेगी, प्रवक्ता अक्षय भटनागर, टीजीटी मीना वर्मा, प्रवक्ता वीरी सिंह, केहर सिंह सहित विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्कूल के शिक्षक राज भाटिया ने कहा कि शिविर में करीब 62 बच्चों ने भाग लिया जो 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चला।