अमर उजाला ब्यूरो।
कुल्लू।
देवता खुडीजल के मंदिर प्रतिष्ठा से रघुपुर घाटी का माहौल देवमय हो उठा है। एक ओर जहां घाटी के बालू गांव की देवी माता बूढ़ी नागिन तथा देवता शांघडू महादेव बलेहड़ के हारियानों ने प्रतिष्ठा में भाग लेकर हवन पाठ किया है। वहीं बंजार घाटी के अधिष्ठाता देवता खुडीजल के हारियान चलाहण तथा साथ लगते मंडी जिला के बगड़ाथाच केे देवलुओं ने परंपरा का निर्वहन किया है।
करीब डेढ़ माह तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में पांच सौ लोगों ने भाग लेते हुए आहुति डाली। दिनभर चले इस हवन में सात पुरोहितों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि में आहुति डाली। देवता खुडीजल के कुल पुरोहित फौजी लाल शर्मा नेे कहा कि प्रतिष्ठा में 19वें दिन माता बूढ़ी नागिन बालू के तहत आने वाले बलेहड़, लोट तथा गनोचा गांव के हरियानों के साथ देवता शांघडू के श्रद्धालुओं ने आहुति डाली।
बूढ़ी नागिन बालू के कारदार ध्यान सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों में प्रतिष्ठा को लेकर हारियान क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। शनिवार को साथ लगते मंडी जिला के बगड़ाथाच और बंजार के देवता खुडीजल चलाहण के हारियानों ने भाग लिया है।