कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब पांच किलोमीटर दूर पिरड़ी में पिछले हफ्ते हुए एक दुकान में हुई चोरी मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। इसकी जांच के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है। हालांकि, रजाई और गद्दे की दुकान से हुई लाखों के सामान की चोरी मामले में एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है। अब पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर रही है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस युवक की शिनाख्त कर रही है लेकिन अभी युवक का पता नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर ज्यादा देर तक कानून से बच नहीं सकेगा।