फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में मौसम खराब होने से नहीं हुई एक उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग में मौसम खराब होने से एक उड़ान रद्द
विज्ञापन

भुंतर-स्तींगरी उड़ान में 38 लोग हुए आरपार
अमर उजाला ब्यूरो।
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा बंद होने पर प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी है, लेकिन घाटी के मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। रविवार को हेलीकाप्टर की दो उड़ानें होनी थी, लेकिन रोहतांग दर्रा में मौसम खराब होने से एक उड़ान नहीं हो सकी है। इस कारण दर्जनों यात्रियों को भुंतर और डाइट हेलीपैड से बैरंग घर लौटना पड़ा। डाइट स्थित उड़ान समिति के प्रभारी प्रताप चंद कुनंपा ने बताया कि डाइट के लिए दो में से एक ही उड़ान सफल हुई। जिसमें भुंतर से स्तींगरी हेलीपैड के 20 यात्रियों को डाइट में लाया गया और दो मरीजों सहित 18 यात्री भुंतर पहुंचाए गए। भुंतर स्थित उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि रोहतांग दर्रा पर मौसम खराब होने की सूरत में डाइट के लिए दूसरी उड़ान नहीं हो पाई। रोहतांग दर्रा पर खराब मौसम के कारण दूसरी उड़ान रद्द होने से भुंतर से डाइट और डाइट से भुंतर जाने वाले यात्रियों को वापस अपने गंतव्य की ओर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें