स्वार। गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाए जाने को लेकर सिख संगत ने नगर में प्रभात फेरी निकली।इस दौरान महिलाओं ने सबद कीर्तन कर सुखमणी साहिब का पाठ किया। नगर में गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव 23 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार की प्रात: सिख संगत पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्र हुई। जिसके बाद संगत सबद कीर्तन व जो बोले सो निहाल सत श्री के उद्घोष करते हुए पंजाबी कालोनी पहुंची और कालोनी के गली गलियारों में सबद-कीर्तन किया। प्रभात फेरी का जगह-जगह जलपान कराकर स्वागत किया गया ।इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष करमजीत सिंह, गुरुद्वारा के ग्रंथी तारा सिंह, निक्के सिंह, तख्त सिंह, हरबचन सिंह, सतपाल सिंह, जेके सिंह आदि मौजूद रहे ।