फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। हाल ही में ब्यास में आई भारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त कुल्लू-मनाली रोड मंगलवार को बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गया है। कुल्लू-मनाली फोरलेन के साथ वामतट पर भी निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। कुल्लू से मनाली के लिए मंगलवार शाम को बसों को भेजा गया है।
फोरलेन के साथ वामतट के खुलने से अब मनाली की पर्यटन गतिविधियां जोर पकड़ सकती हैं। इससे होटलयिरों के साथ ऊझी घाटी में फंसा करोड़ों का सेब भी अब मंडियों तक पहुंच सकेगा। एक हफ्ते बाद कुल्लू-मनाली के बीच बसों की आवाजाही शुरू होने से आम लोगों के साथ स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अलावा कर्मचारियों ने भी खुशी जताई है। घाटी वासी अनिल शर्मा, युव राज भारद्वाज, अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, दिले राम, राम कृष्ण और शेर सिंह ने कहा कि ब्यास में आई बाढ़ ने राइट बैंक से लेकर वामतट को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया था। इससे न केवल ऊझी घाटी का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया था, बल्कि मनाली का पर्यटन भी चौपट हो गया था। बागवानों को भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


बस सेवा शुरू होने से राहत : अनूप
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर न बताया कि कुल्लू-मनाली के लिए बस सेवा शुरू होना पर्यटक के लिए राहत की बात है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में अधिकतर पर्यटक वोल्वो बसों में आते हैं। अनूप राम ने कहा कि रोहतांग दर्रा की अन्य पहाड़ियों में हुई बर्फबारी मनाली के पर्यटन के लिए वरदान साबित होगी। इसका फायदा होटलियरों को दशहरा सीजन में मिलेगा।
विज्ञापन


बड़े वाहनों की बहाली : केके
लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने कहा कि कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग बड़े वाहनों के बहाल कर दिया है। आरएम कुल्लू डीके नारंग ने कहा कि मंगलवार शाम से मनाली के लिए निगम की बसों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें