स्वार। दुंदावाला के ग्रामीणों ने पूर्ति कार्यालय पर राशन विक्रेता द्वारा राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की।
गुरूवार को ग्राम पंचायत दुंदावाला के ग्रामीण एकत्र होकर पूर्ति कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के राशन विक्रेता पर राशन वितरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इस मौके पर अलाउद्दीन, मोहम्मद आलिम, जमील, कदीर, अहमद हसन, शमसुद्दीन, शफी अहमद, राकेश, जमीर अहमद, हाशिम अली, लईक अहमद, शब्बन, हसीन, अनीसी, बब्बू, अली रजा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।