फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर अधिकारी और कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन अब गैर हाजिर अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। घाटी में कहीं स्कूल का मुखिया गायब है तो कहीं चिकित्सक। लाहौल घाटी में कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बिना छुट्टी के अपने कार्यालयों से नदारद हैं। जो अब हेलीकॉप्टर सीट न होने का हवाला दे रहे हैं और ये अधिकारी व कर्मचारी बिना बेरोकटोक के घूम रहे हैं।
विज्ञापन

विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय में उपस्थित न होने से लोगों को अपने कामकाज को निपटाने के लिए दोचार होना पड़ रहा है। घाटी के लोगों की शिकायत पर उपायुक्त ने बिना छुट्टी के बाहर रह रहे अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
उपायुक्त के सख्त तेवर को देखते हुए गायब अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने बचाव के लिए गोटियां फिट करना शुरू कर दिया है। कई कर्मचारी मेडिकल बनाने के चक्कर में हैं तो कई कर्मचारी अब कुल्लू उड़ान समिति के कार्यालय में घाटी आने के लिए सिफारिश कर रहे हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ डॉक्टर व कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि गैर हाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कार्यालय से गायब अधिकारियों व कर्मचारियों को जल्द लौटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें