फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े पांच किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार
विज्ञापन

मणिकर्ण पुलिभ ने नाके के दौरान दबोचा
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाल ा ब्यूरो
कुल्लू। पुलिस ने मणिकर्ण घाटी में एक नेपाल मूल के व्यक्ति को करीब साढ़े पांच किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। चरस तस्करी के विरुद्घ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मणिकर्ण पुलिस ने मणिकर्ण में नाका लगाया हुआ था। इस बीच एक व्यक्ति को शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका, लेकिन पुलिस पूछताछ में व्यक्ति हड़बड़ा गया और भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान प्रकेश 50 पुत्र चकेर बहादुर निवासी टकरेसा जिला रूकम आंचल रफ्ती नेपाल के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार आशंका जाहिर कर रही है कि आरोपी ऊंचाई वाले क्षेत्रों से यह माल तैयार करके बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि आरोपी से पुलिस चरस खेप को लेकर पूछताछ कर रही है कि कहां से खेप लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी। उल्लेखनीय है कि इस माह कुल्लू पुलिस ने चरस तस्करी के कई मामलों में बड़ी खेप पकड़ी है। हाल ही में पुलिस ने तीन किलो के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस माह करीब 20 किलो से अधिक चरस खेप पुलिस पकड़ चुकी है। इधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। बताया कि मामले में वित्तीय समेत अन्य पहलुओं को देखते हुए भी जांच की जाएगी। चरस तस्करी के विरुद्घ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें