फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति लगाए चुनावी पोस्टर हटाए

विज्ञापन
चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
कुल्लू। विधानसभा चुनाव में चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए उम्मीदवारों ने कई साइटों में बिना परमिशन पोस्टर चिपका दिए हैं। जिन पर निर्वाचन विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। निर्वाचन अधिकारी कुल्लू उपमंडल सन्नी शर्मा ने कई साइटों से बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर हटवाए। वहीं, कई जगह पोस्टरों में प्रकाशक और मुद्रक का नाम भी नहीं लिखा है। जिस पर निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीदवारों की बैठक बुलाई है जिससे उन्हें जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार सरकारी संपति एवं सार्वजनिक स्थलों के अलावा किसी भी निजी संपत्ति पर मालिक की अनुमति के बिना उसके भवन, परिसर, दीवार पर बैनर, स्लोगन लिखने, पंपलेट चिपकाने इत्यादि का कार्य नहीं कर सकता है, लेकिन जिला मुख्यालय में उम्मीदवारों ने हर कहीं पोस्टर चस्पां कर दिए हैं। ऐसे मामले संज्ञान आने के बाद चुनाव आयोग की टीम निगरानी रख रही है और कार्रवाई अमल पर ला रही है। नियमों की अनदेखी पर उम्मीवार को नोटिस भी जारी किया जा सकता है। टीम के समक्ष बिना प्रकाशक व मुद्रक के पोस्टर भी पेश आए हैं। जिस पर मंगलवार को एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें एक बार दोबारा उम्मीदवारों व राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों को जागरूक किया जाएगा। हालांकि नामांकन के समय भी निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव आयोग के निर्देशों की कॉपी उम्मीदवार को दी जाती है। बावजूद नियमों की अवहेलना की जा रही है। जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है। इधर, एसडीएम सदर कुल्लू व निर्वाचन अधिकारी सन्नी शर्मा ने बताया कि बिना परमिशन चिपकाए गए पोस्टर हटाए गए हैं। हालांकि अब पोस्टर चिपकाने की अनुमति संबंधी एनओसी जमा करवाई जा रही है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी कुल्लू युनूस ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्मवीर धामी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के मामले में निर्वाचन अधिकारी मनाली एचआर बेरवा ने भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर को नोटिस थमाया है। शनिवार को भेजे गए नोटिस का जवाब गोविंद ठाकुर की ओर से रविवार को जमा करवा दिया गया है। जिसे उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजा गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद निर्वाचन अधिकारी मनाली ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई की थी। उल्लेखनीय है कि जोश में आकर भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर ने धर्मवीर धामी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी थी। हालांकि जवाब में उन्होंने इस तरह कोई मंशा न होने की बात कही है। इधर, निर्वाचन अधिकारी मनाली एचआर बेरवा ने नोटिस भेजने की पुष्टि की है। बताया कि इस संबंध में जवाब भी मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें