फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन की करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपायुक्त यूनुस ने बताया कि चुनाव आयोग ने जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संचालित करने के लिए सामान्य पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की हैं। यूनुस ने बताया कि कुल्लू और मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए पी. उषा कुमारी को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनका अस्थायी कार्यालय सर्किट हाउस कुल्लू में है।
विज्ञापन


कुल्लू और मनाली विस क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सामान्य पर्यवेक्षक से की जा सकती है। उनके मोबाइल 89889-52639 और दूरभाष नंबर 01902-222065 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बंजार और आनी विस क्षेत्र के लिए बेनुधर बेहेरा को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनका अस्थायी कार्यालय बंजार में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में है।

उनका मोबाइल नंबर 89889-52642 और दूरभाष नंबर 01903-221231 है। सामान्य पर्यवेक्षकों के अलावा जिला के चारों विस क्षेत्रों के लिए पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में दानेश राणा को तैनात किया गया है। उनका अस्थायी कार्यालय कुल्लू स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में है। कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायत उनके मोबाइल नंबर 89889-52641 या दूरभाष नंबर 01902-222064 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें