फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 16 टंकी श्लाधरा स्कीम की नौ लाख से होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू शहर के साथ लगी खराहल घाटी की 16-टंकी श्लाधरा उठाऊ पेयजल योजना को जलशक्ति विभाग की ओर से दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पेयजल योजना पर कुल नौ लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। छह महीने में इसका कार्य पूरा किया जाएगा। आपदा के बाद योजना का कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा है। योजना का पंप और अन्य सामान बह गया था।
विज्ञापन

सात पंचायतों के लोग योजना के दुरुस्त होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल योजना के दुरुस्त होने से सैकड़ों ग्रामीणों के घरद्वार पर स्वच्छ जल मुहैया होगा। चतानी पंचायत के पूर्व प्रधान शेर सिंह ठाकुर, पुईद पंचायत पूर्व उपप्रधान अमन ठाकुर, बंदल पंचायत के पूर्व प्रधान गोपाल ठाकुर, समिति सदस्य लाल चंद ठाकुर ने कहा कि पेयजल योजना की मरम्मत होने से खराहल की उपरोक्त पंचायतों की दस हजार की आबादी को पीने का पानी उपलब्ध होगा।
आपदा के समय से योजना बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि योजना को दुरुस्त करने के लिए नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए तमाम प्रक्रिया पूरी की जाएगी और छह महीने के अंदर योजना की मरम्मत पूरी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें