फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच से एक सप्ताह पहले चला बंजार शरची रूट पर बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जनमंच होने से पहले ही चला दी बस
विज्ञापन

बंजार-शरची सड़क पर दस माह से बंद थी सुविधा, कार्यक्रम में घेराव की थी तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी में पिछले दस महीनों से क्षतिग्रस्त बंजार-शरची सड़क पर जनमंच से एक सप्ताह पहले आनन फानन में बस सेवा शुरू कर दी है। जनमंच में स्थानीय लोगों ने इस मुुद्दे पर सरकार का घेराव करना था। इससे पहले कि लोग अपनी समस्या के लिए आवाज उठाएं तो रूट पर बस को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दस माह पहले सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने बस को बंद कर दिया था। इसके पश्चात लोनिवि ने नौ किमी तक बस सेवा शुरू करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया था। जब प्रशासन को पता चला कि जनमंच में लोग घेरने की तैयार में है तो बस शुरू कर दी है। ग्रामीण लेद राम, सुंदर सिंह, गुमत राम, पूर्व प्रधान हरि सिंह ठाकुर, प्रेम लता शर्मा ने कहा कि निगम कभी सड़क ठीक न होने का बहाना करता रहा और तो कभी कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाकर बस न चलाने की बात कहता रहा। अब करीब दस महीने बाद भी सड़क की स्थिति वही है। लेकिन बस चलाकर सरकार यहां पर लोगों की हमदर्दी जीतना चाहती है। यह बस जनमंच को सफल करने का एक स्टंट है। लोगों को तो यह भी डर है कि जनमंच के बाद ही कहीं बस बंद न हो जाए। परिवहन निगम यह स्पष्ट करें कि क्या जनमंच के उपरांत भी बस सुचारु रूप से चलती रहेगी। पिछली बार की तरह लोगों को जनमंच की आड़ में ठगा तो नहीं जा रहा है। अगर लोगों के साथ इस तरह का मजाक किया गया तो अब लोग अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। उधर, इस संबंध में सह अड्डा प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा अब बस नियमित रूप से चलती रहेगी। बस सेवा सुचारु रूप से चलने से यहां की जनता को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें